जालौन में मजदूर ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

https://uttampukarnews.com/e-magzine/

Jalaun news today । जालौन में बीमारी से तंग आकर मजदूर ने फांसी के फदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज निवासी तेज अली (55) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। बीते लगभग 10 वर्षों से वह बीमार चल रहे थे। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे पत्नी नाजिमा व दो बेटियां मोहल्ले में गई थी। घर में तेज अली अकेले थे। उन्होंने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के कुडे में डाल लिया और दूसरे छोर पर फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटक गए। कुछ देर बाद जब पत्नी और बेटियां मोहल्ले से घर वापस आए तो तेज अली को फांसी के फंदे पर लटका देखकर उनकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। परिजन उन्हें फांसी के फंदे से उतारकर तत्काल सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।