पर्यावरण संरक्षण को लेकर तहसील परिसर में पौधों का रोपण,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में पर्यावरण संरक्षण को लेकर शनिवार को तहसील परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राकेश कुमार सोनी, खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी कोमल सिंह ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया। तहसील परिसर में आम, नीम, पीपल समेत अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने पौधों की नियमित सिंचाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि पौधे लगाना जितना आवश्यक है, उससे अधिक जरूरी उनका संरक्षण करना है। यदि सभी लोग अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लें, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। क्षेत्रीय वन अधिकारी कोमल सिंह ने कहा कि वन विभाग का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण को सुनिश्चित करना भी है। सभी लोगों को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर वन दरोगा मुबारक अली, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह आदि रहे।