मेदांता हॉस्पिटल एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों एवं नागरिको को स्वास्थ्य के प्रति करेगा जागरूक

व्यापारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं मेदांता हॉस्पिटल के मध्य एम ओ यू साइन हुआ

उचित खानपान ,संयमित जीवन शैली ,सुबह की तेज कदमों से सैर नियमित चेकअप से हार्ट अटैक की बीमारियों की संभावनाओं को कम किया जा सकता है: डॉ आर के सरन

दिल की समस्या में शुरू के 4 घंटे होते हैं गोल्डन आवर: डा. सरन

प्राथमिक उपचार में डिस्प्रिन की टेबलेट का तुरंत प्रयोग करें: डॉक्टर सरन

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं मेदांता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में “स्वास्थ्य चर्चा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया
“स्वास्थ्य चर्चा “कार्यक्रम में मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक एवं देश के प्रमुख चिकित्सक डॉ आर के सरन द्वारा व्यापारियों को उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई । इस अवसर पर दोनों संस्थाओं द्वारा व्यापारियों एवं नागरिको के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक एम ओ यू साइन किया गया जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल मेदांता हॉस्पिटल के साथ मिलकर प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों में व्यापारियों एवं नागरिकों के लिए निशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित करेगा तथा व्यापारियों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करेगा।

“व्यापारी स्वास्थ्य चर्चा” मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक एवं देश के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आर के सरन ने व्यापारियों को दिल को सुरक्षित रखने के उपाय बताएं तथा हार्ट अटैक से बचने के लिए व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी डॉ आरके सरन व्यापारियों को बताया
उचित खानपान ,संयमित जीवन शैली ,सुबह की तेज कदमों से सैर, नियमित चेकअप से हार्ट अटैक की बीमारी की संभावनाओं को कम किया जा सकता है उन्होंने कहा यदि फैमिली में पहले हार्ट की समस्या रह चुकी है तो नियमित टेस्ट कराते रहना चाहिए
उन्होंने व्यापारियों को बताया दिल की समस्या में शुरू के 4 घंटे होते हैं गोल्डन आवर होते है कैल्शियम स्कोर ज्यादा निकलता है तो समझिए दिल की बीमारी शुरू हो गई,प्राथमिक उपचार में डिस्प्रिन की टेबलेट का तुरंत प्रयोग करें
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा एवं मेदांता हॉस्पिटल की ओर से मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर आर के सरन द्वारा एम ओ यू पर हस्ताक्षर किए गए
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा प्राय: यह देखा गया है कि व्यापारी अपने व्यवसाय में इस तरह संलग्न हो जाते हैं कि धन कमाने के चक्कर में अपने स्वास्थ्य को गवां देते हैं फिर स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए धन गवा देते हैं दे अंत में ना धन बचता है ना स्वास्थ्य ,अतः समय रहते स्वास्थ्य की चिंता सबको करनी चाहिए तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा समय-समय पर जांच करते रहना चाहिए तथा योग एवं सुबह की सैर अनिवार्य रूप से करनी चाहिए तथा नशे आदि से बचना चाहिए

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर, संजय त्रिवेदी, राजीव शुक्ला, संजय कुमार गुप्ता,अंशु श्रीवास्तव, आशीष शर्मा प्रवीण मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी , सुफल वर्मा, अंजलि मौर्या नारायण मौर्या मोहम्मद रिजवान मोहम्मद फुरकान शामिल थे।