कांग्रेस को बड़ा झटका,बीस वर्षों से कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रहे अशोक सिंह ने दिया प्राथमिक इस्तीफा

Lucknow news today । यूपी कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कांग्रेस के युवा और तेजतर्रार नेता अशोक सिंह जो हमेशा से इटावा जनपद से पी सी सी सदस्य रहकर बीस वर्षों से लगातार राष्ट्रीय कार्यकारणी ए आई सी सी मेंबर के साथ साथ प्रदेश संगठन मंत्री एवं कई बार प्रदेश प्रवक्ता रहे कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी अचानक इस्तीफा दे दिया। इस सम्बंध में उन्होंने दूरभाष पर बताया कि इसका मुख्य कारण प्रदेश अनुशासन समिति द्वारा कारण बताओ नोटिस है. अशोक सिंह ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस की राजनीति राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस से शुरू की थी उसके बाद युवक कांग्रेस से होते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रहे. लगातार पैंतीस वर्षों तक कांग्रेस की सेवा करता रहा. उन्होंने यह भी कहा कि विगत तीन वर्षों से प्रदेश नेतृत्व ने मुझे घर बिठा दिया, फिर भी मैं कांग्रेस की बात और कांग्रेस के लिए काम करता रहा. हम एक अकेले नहीं हैं जिनके साथ यह हुआ जितना भी मूल कांग्रेसी है चाहे वह जिलों में हो या प्रदेश में उसे घर ही बिठा दिया गया है. जो कल से कांग्रेस में आए हैं उन्हें ही सबकुछ हासिल हो रहा. हमसे पहले भी बहुत लोग जो प्रदेश स्तरीय नेता थे पार्टी छोड़ कर चले गए आखिर क्यों चले गए? उन्होंने कहा कि निष्ठावान कांग्रेसी की अगर निष्ठा पर सवाल खड़े किए जाएंगे तो फिर वह पार्टी में ही क्यों रहेगा। सब छोड़ छाड़ कर घर बैठ जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि राहुल गांधी मजबूत हों और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मजबूती पकड़े।
उल्लेखनीय है कि अशोक सिंह कांग्रेस के ऐसे नेता थे जिनका संपूर्ण उत्तर प्रदेश में बजूद है हर जिले में आज भी दस बीस लोग जो पुराने कांग्रेसी हैं उनके संपर्क में हैं। निश्चितौर पर अगर उनका इस्तीफा मंजूर होता है तो कांग्रेस का नुकसान कोई नहीं रोक सकता क्योंकि जो व्यक्ति कांग्रेस की प्रथम सीढ़ी राष्ट्रीय छात्र संगठन युवक कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री प्रदेश प्रवक्ता ए आई सी सी सदस्य रहा हो उससे ज्यादा मजबूत और निष्ठावान कौन और कैसा कांग्रेसी होना चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा त्यागपत्र