UP news today । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुँचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) स्व. अनुराग के अंतिम संस्कार में भाग लिया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मूल रूप से बागपत निवासी अनुराग और मंत्री असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने एक ही साथ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में अपना करियर शुरू किया था और मसूरी स्थित ’लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी’ व हैदराबाद की ’सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी’ में ट्रेनिंग ली थी। सयुंक्त राष्ट्र मिशन कोसोवो में भी अनुराग साथ थे।
पुरानी यादें कीं साझा
अपने बैचमेट और अभिन्न मित्र को अंतिम विदाई देते हुए मंत्री असीम अरुण काफी भावुक नजर आए। अंतिम संस्कार के दौरान मंत्री जी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।





