विधानसभा चुनाव से पहले जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया ने भरी हुंकार,, पार्टी प्रमुख ने मीडिया के समक्ष कही यह बड़ी बात

Lucknow news today । जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया(जे.पी.आई) के प्रदेश पदाधिकारियों की संगठनात्मक समीक्षा बैठक पार्टी के कैंप कार्यालय कसमंडा अपार्टमेंट हजरतगंज लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाये जाने एवं मंडल स्तर पर पर कार्यकर्ता सम्मेलन/बैठक किए जाने पर विचार किया गया । मीडिया से बात करते हुए पार्टी प्रमुख शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने कहा कि पार्टी गठन से पूर्व राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के बैनर तले जाति-धर्म से ऊपर उठकर युवाओं को एक मंच पर एकजुट करने एवं युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता रहा है। वर्तमान की राजनीति युवाओं के इर्द-गिर्द घूमने लगी है उत्तर प्रदेश में अनुभव के आधार पर इसका श्रेय राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच को जाता है लिहाजा जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया ही छात्रों,नौजवानों,बेरोजगारों की हितैषी एवं बेहतर भविष्य के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगी। पिछले डेढ़ दशक से छात्रों, युवाओं ,बेरोजगारों एवं जनहित में किए गए संघर्षो एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर जनसंपर्क,जनसंवाद,जनचौपाल कार्यक्रम चलाये जायेंगे। जल्द ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जन बुनियादी सवालों को लेकर एक विशाल धरना-प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी की उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी ताकि प्रदेश की जनता का ध्यान जाति-धर्म से परे होकर शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित किया जा सके।
हजरतगंज लखनऊ में कैंप कार्यालय पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने कहा कि प्रदेश की जनता एक सकारात्मक युवा नेतृत्व की तलाश में है किसी भी राजनीतिक दल पर युवाओं को पूर्ण रूप से भरोसा नहीं है। जातिगत पार्टियों एवं नेताओं द्वारा राजनैतिक सुचिता, नैतिकता एवं सिद्धांतों को ताक पर रखकर समाज को लगातार बांटने का प्रयास किया जा रहा है, जो सभ्य समाज के लिए सोचनीय एवं चिंता का विषय है । एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए जेपीआई पार्टी संकल्पबद्ध है । राजनीतिक पार्टियां हमेशा युवाओं को बांटने एवं उनको गुमराह करने का कुत्सित प्रयास करती रही है जिससे युवा दिशाहीन एवं भ्रम की स्थिति में हताश व निराश है। राजनैतिक दल अपने स्वार्थ के लिए युवाओं को हमेशा इस्तेमाल किया है। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर समाज एवं राष्ट्र की विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया एक बेहतर प्लेट फार्म साबित होगी । पार्टी हर घर रोजगार योजना ,रोजगार न मिलने तक जीवन यापन भत्ता, प्रतियोगी परीक्षाएं निःशुल्क,निष्पक्ष,पारदर्शी, समयबद्ध एवं गड़बड़ियों पर संबंधित की जवाबदेही सुनिश्चित करने सहित कृषि ,शिक्षा, चिकित्सा,स्वास्थ को अपना मुख्य मुद्दा बनाएगी । पार्टी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों,बुजुर्गों,महिलाओं, किसानों, मजदूरों,व्यापारियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों की समस्याओं का समाधान निकालेगी। गठबंधन के सवाल पर कहा कि गठबंधन के रास्ते हमेशा खुले रहते हैं लेकिन पार्टी का ध्यान संगठन को मजबूत करने पर केंद्रित है । पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ अपने नीतियों सिद्धांतों विचारों के दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी एवं जनता के दिलों पर राज करेगी। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एडo संग्राम सिंह, फिरोज खान, मेहताब खान चांद, एड0 जेपी सिंह,अजमत उल्ला खान, रविंद्र सिंह,केपी वर्मा, अर्जुन सिंह,रामविलास साहू,दीप नारायण मिश्रा,एस.के तूफानी,दुर्गेश कुमार, देवेंद्र सिंह, मोतीलाल, श्याम किशोर, अतुल कुमार रविंदु शुक्ला, लियाकत अली, विनय सोनकर,राजेश मिश्रा,सुरेंद्र यादव, आबिद हुसैन आदि मौजूद रहे।

 

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन,खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105