UP Vidhansabha monsoon session । उत्तर प्रदेश में आज से विधानसभा का मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है । सत्र की शुरुआत होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने राम मंदिर में हुई चोरी समेत उन मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सपा विधायकों का कहना है कि सरकार विपक्ष के प्रश्नों से भाग रही है इसी वजह से कम दिनों का मानसून सत्र रखा गया है जबकि सत्ता पक्ष की विधायकों का कहना है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दे ही नहीं बचे हैं और वह जबरदस्ती मुद्दे पैदा कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में आज से विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हुआ है चार दिनों तक चलने वाले इस मानसून सत्र में शामिल होने के लिए पक्ष और विपक्ष के विधायक विधानसभा में आना शुरू हो गए हैं विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास बैठे सपा विधायकों ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है।
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर में जिस तरह से चंदा चोरी हुई है इस मुद्दे समेत अन्य मुद्दों को लेकर उनकी पार्टी समेत पूरा विपक्ष और इंडिया गठबंधन भाजपा सरकार को घेरने का काम करेगी।
दान पत्र लेकर पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान
विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान एक अनोखे अंदाज में देखने को मिला मानसून सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान अपने सर पर दान पात्र वाला टीन लेकर पहुंचे थे इससे साफ जाहिर होता है कि मानसून सत्र में राममंदिर में हुई चढ़ावा चोरी का मुद्दा महत्वपूर्ण होगा।





