जालौन क्षेत्र में 3 दिन हुई बारिश के बाद खुला मौसम,, बढ़ने लगी उमस,,

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में तीन दिन लगातार बारिश के बाद मौसम शुक्रवार को खुल गया। मौसम खुलने के बाद उमस भरी गर्मी फिर से बढ़ने लगी है।
अभी पिछले तीन दिनों तक लगातार बारिश होती रही। बारिश के दौरान हालाकि कहीं कहीं जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों को दिक्कतों का सामाना करना पड़ा। लेकिन इस दौरान मौसम में ठंडक रही और लोगों ने बारिश के मौसम का जमकर आनंद लिया। शुक्रवार की सुबह थोड़ी बारिश होने के बाद मौसम खुल गया। दिन भर बादलों के बीच धूप की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। मौसम के खुलने के साथ ही गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। तीन दिनों की ठंडक के बाद शुक्रवार को खुले मौसम के बीच उमस भरी गर्मी भी शुरू हो गई। जिसके चलते लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि तीन दिनों तक जो लोग काम पर नहीं जा पा रहे थे, उन्हेांने काम पर जाना शुरू कर दिया। लोगों की दिनचर्या भी सामान्य हुई। वहीं, बाजार में पसरा सन्नाटा भी शुक्रवाा को कम हुआ। लोगों ने बाजार पहुंचकर सामान की खरीदारी की।