सार्वजनिक कुएं की जगह पर अवैध कब्जे का आरोप,, एसडीएम से की शिकायत

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के इस गांव में स्थित पुरातन सार्वजनिक कुएं की जगह पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी सुशील कुमार, रामकुमार, अशोक कुमार आदि ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव में वर्षों पुराना पक्का कुआं स्थित है। जिसका वाटर लेवल नीचे चले जाने के कारण कुआं पिछले कुछ समय से सूखा पड़ा है। देखरेख व मरम्मत के अभाव में गांव के ही कुछ लोगों ने कुएं के आसपास मिट्टी आदि से भरकर वहां पशु बांधने के लिए खूंटे गाड़ दिए हैं। आरोप है कि सार्वजनिक कुएं की भूमि का अतिक्रमण कर उसका निजी उपयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं अतिक्रमणकारीं आम रास्ते में भी खूंटे गाड़कर मवेशी बांधते हैं। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर सार्वजनिक कुएं की भूमि से अवैध कब्जा व अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।