जालौन में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने छात्रों को वितरित की कॉपी,,खिले चेहरे

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा कन्हैयालाल बाल विद्या मंदिर में शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत अध्ययनरत कक्षा एक से पांच तक के 33 छात्रों को चार-चार कॉपियां वितरित की गईं। इस अवसर पर बच्चों को जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।
कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने बच्चों को सरल भाषा में पानी का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसे व्यर्थ नहीं करना चाहिए। डॉ. शर्मा ने बच्चों को बताया कि दैनिक जीवन में छोटे छोटे उपायों को अपनाकर पानी का संरक्षण किया जा सकता है। जैसे ब्रश करते समय नल बंद कर दें और व्यर्थ बहने वाले पानी को क्यारियों में डाला जा सकता है।

सुशील कुमार बाजपेयी ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को पेड़-पौधे लगाने और प्रकृति को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष चतुर्वेदी ने सभी बच्चों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कहा कि बच्चों को बचपन से ही जल और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना आवश्यक है। अंत में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत 33 बच्चों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, राहुल अग्रवाल आदि रहे।