ब्राह्मण समाज पर मायावती का बड़ा संदेश। ब्राह्मणों को टिकट और सत्ता में भागीदारी का मायावती का वादा।

कहा – “बसपा सरकार बनने पर 2007 की तरह मिलेगा पूरा मान-सम्मान।”

BSP news today । बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी छोड़कर जाने वाले ब्राह्मण और अन्य समाज के नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ, गलत कार्यों से बचने या सत्ता का लाभ लेने के लिए दूसरी पार्टियों में गए लोगों ने अपने समाज को भी बसपा से सही ढंग से नहीं जोड़ा, जिससे पार्टी को चुनावों में नुकसान हुआ।
साथ ही मायावती ने ब्राह्मण समाज को भरोसा दिलाया कि वह पूरी मजबूती से बसपा से जुड़ा रहे। चुनावी तैयारी और सक्रियता के आधार पर ब्राह्मण समाज को टिकट और सत्ता में भागीदारी दी जाएगी। सरकार बनने पर वर्ष 2007 की तरह ब्राह्मणों समेत सर्वसमाज को पूरा मान-सम्मान मिलेगा।