यूपी के इस जनपद में आईपीएस की माँ की लूट के बाद हत्या,,हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट

Ambedkar nagar news today । उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जनपद से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला मीडिया के प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंबेडकर नगर जनपद में एक आईपीएस की मां की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी तब हुई जब घर में काम करने वाली नौकरानी पहुंची तो बुजुर्ग महिला का शव पड़ा देखा इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिजनों ने लूट के बाद हत्या के आशंका जताई है क्योंकि उनके गले से सोने की चेन दोनों वाली और कान के टॉप्स गायब थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

यह है मामला

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर जनपद के रूढा धमरूआ गांव के रहने वाले आशुतोष मिश्रा आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में इनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय में है। गांव में इनकी माँ इंद्रावती रहती थी। उनकी देखरेख के लिए एक नौकरानी को भी रखा गया है। बताया जा रहा है कि आज घर में काम करने वाली नौकरानी पहुची तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई घर के अंदर बुजुर्ग इंद्रावती जमीन पर पड़ी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और हर पहलू से छानबीन करना शुरू कर दिया है। परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग महिला के गले में पड़ी सोने की चेन सोने के दानों वाली तुलसी की माला कान के टॉप्सगायब है। परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने कही यह बात

इस सनसनी खेज वारदात के संबंध में एस ओ मालीपुर ने कहा कि परिजनों की सूचना और प्रार्थना पत्र के आधार पर हत्या और लूट का केस दर्ज कर लिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी । फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से घटना की जांच करने में जुटी है।

जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105