रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर व ग्रामीण क्षेत्र में 80 वां स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय भावना व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण व प्रभात फेरी के कार्यक्रम संपन्न हुए। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर नगर के प्रमुख स्थान तिरंगामय नजर आए।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तहसील परिसर में एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ प्रशांत द्विवेदी एवं ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता, नगर पालिका में चेयरपर्सन नेहा पुनीत मित्तल व ईओ सुशील कुमार ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली में सीओ अरुण कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चन्द्र, कृषि उत्पादन मंडी समिति में सचिव अंकित गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में प्रबंधक प्रतापनारायण उर्फ लल्ला तिवारी, सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय एवं पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल, कन्हैयालाल विष्णुचरण महाविद्यालय में प्रबंधक विनय माहेश्वरी, डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में डॉ. एमपी सिंह, एमएलबी इंटर कॉलेज में संस्थापक भूपेश बाथम, महाराणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक मंगल सिंह चौहान, सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रधानाचार्य विनोद कुमार, एनएसटी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक बीएस तोमर व निदेशक जसवंत सिंह, एसबीडीएम इंटर कालेज में धीरज बाथम, आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सुनीता पूर्णा देवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद रज्जन पुरवार, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य गुरू प्रसाद दीक्षित, सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में फादर अशोक ने ध्वाजारोहण किया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों और स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर घर तिरंगा अभियान में नगर में लोगों ने अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। सुबह से शुरू हुए कार्यक्रम पूरे दिन चलते रहे।
पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तमपुकारन्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़










