जालौन क्षेत्र के इस गांव के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी जर्जर सड़क,हादसे का शिकार हो रहे ग्रामीण

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के ग्राम दमा की जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। गड्ढों से बचने के प्रयास में आए दिन बाइक सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे इसकी हालत लगातार बदतर होती जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले वर्ष भी इसी जर्जर सड़क के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग ने सड़क की मरम्मत को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।

सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है।

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तमपुकारन्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105