रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में शनिवार की रात एक व्यक्ति ने कमरे में लगे पंखे के कुंडे पर गमछे फंसाकर फांसी लगा ली। फांसी लगाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फांसी लगाने से पूर्व मृतक ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने एक व्यक्ति पर दबाव बनाकर जमीन का जबरन बैनामा कराने एवं उसके रुपये न देने का आरोप लगाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, परिजनों की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार मजदूरी का काम करता था। शनिवार की रात परिवार के सदस्य खाना खा पीकर ऊपर कमरे में सो गए। रात में किसी समय प्रदीप उठकर नीचे कमरे में पहुंच गया। जहां उसने पंखे के कुंडे में गमछा फंसाकर फांसी का फंदा बना लिया और उसे गले में डालकर उस पर लटक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब पत्नी शीला उठी तो प्रदीप को बिस्तर पर नहीं देखा। जब आवाज दी तो कोई आवाज भी नहीं आई। प्रदीप की तलाश करने पर उसका शव नीचे कमरे में फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने घटना को लेकर जानकारी ली। जिसमें मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि बेटे के इलाज के लिए पति ने नगर के ही एक व्यक्ति से दो लाख रुपया उधार लिया था। जिसके एवज में मकान का मुहायदा किया था। उधार लिए गए रुपयों में से डेढ़ लाख रुपये वापस भी कर दिए थे। इसके बाद भी वह मकान वापस नहीं कर रहे थे। आरोप लगाया कि इसके बाद उन्होंने छह लाख रुपये में मकान अपने भाई के नाम करा लिया और यह रुपये चेक के माध्यम से देने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने रुपये नहीं दिए और चेक अपने पास ही रख ली। साथ ही कहा कि यह रुपये वह उन्हें दो दिन बाद नकद दे देंगे। 14 अस्त को जब पति ने उनसे रुपये मांगे तो उन्होंने गाली, गलौज करके भगा दिया। जिसके तंग आकर पति ने खुदकुशी कर ली। मृतक ने इससे पूर्व एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आरोप भी लगाया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संदर्भ में सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही, पति की मौत के बाद पत्नी शीला देवी, व पांच बेटियों कविता, दीक्षा, ललिता, छुटकी और छोटी एवं दो पुत्र केशव और धीरज का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल व्यक्ति का दर्द भरी आवाज में वीडियो बनाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगो का कहना है कि मृतक ने मरने से पहले वीडियो बनाकर जिस धन पिपासु का नाम लिया है उस पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तमपुकारन्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़






जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105




