जालौन पुलिस ने पकड़ा नशा तस्कर,,इतना गांजा बरामद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन कोतवाली पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को 2.1 किग्रा अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया है।
सोमवार की देर रात करीब दो बजे सीओ अजय कुमार सिंह को सूचना मिली कि बंगरा रोड पर शातिर नशा तस्कर नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाल हरिशंकर चंद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, कांस्टेबल विवेक राजपूत, रवेंद्र व जितेंद्र सारस्वत बंगरा रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पहुंच गए। पुलिस ने वहां से निकल रहे मोहल्ला खटीकान निवासी राजू उर्फ रफीक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने उसके पास से 2.1 किग्रा गंाजा बरामद किया। पुलिस तत्काल आरोपी को कोतवाली ले आई। पूछतांछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने जब आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला तो उसके खिलाफ चोरी, गौवध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप आदि मामलों में जालौन, कोंच, उरई कोतवाली के अलावा औरैया जिले के विभिन्न थानों में कुल 13 संगीन मुकदमे दर्ज मिले। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि नशे के कारोबार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

महिला ने विपक्षी पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच शुरू

जालौन। घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने और विपक्षी द्वारा स्वयं अपना सिर फोड़कर झूठे मुकदने में फंसाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी इमराना ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे वह अपने घर में थी। तभी हसन, हुसैन, बकरीदन और शबाना जबरन उनके घर में घुस आए। घर में घुसते ही उन्होंने गाली, गलौज शुरू कर दी। जब उसने गाली देने से मना किया तो उन्हेांने मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबा दिया। शोरगुल सुनकर जब आसपास के लोग आए तो घर का सामान तोड़फोड़कर जान से मारने की धमकी देकर सभी वहां से भाग गए। इस दौरान हुसैन ने दीवार पर अपना सिर मारकर फोड़ लिया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।