जालौन में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, मामला दर्ज

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात बाइक चोर रात में चोरी कर ले गए। वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अभिजीत ने पुलिस को बताया कि बीती 15 अगस्त की दोपहर वह बाइक लेकर घर से बाजार गए थे। बाजार से वापस आकर उन्होंने बाइक को घर के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।

पिकप चालक ने मारी डॉक्टर की बाइक में टक्कर, मामला दर्ज

जालौन। तीन दिन पूर्व बंगरा रोड से घर आ रहे चिकित्सक की बाइक में पिकअप चालक द्वारा बेकाबू होकर टक्कर मार देने के मामले में घायल चिकित्सक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहल्ला भवानीराम निवासी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि बीती 16 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह बंगरा रोड से होकर वापस अपने घर आ रहे थे। जब वह बाइक लेकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने बेकाबू होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उरई चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उन्हें पैर में फ्रैक्चर निकला है और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।