रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन नगर में कोई भी ऐसा स्थान नहीं है जहां पर वाहनों को खड़ा किया जा सके। वाहनों के पार्किंग के लिए स्थान न होने के कारण लोग मनचाही जगह पर बेतरतीब वाहन खड़े कर देते हैं। सड़क पर खड़े होते बेतरतीब वाहन जाम का कारण बनते हैं तथा लोगों की परेशानी का सबब। इसके बाद जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जाता है।

नगर में वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हो रहा है। इस समय लोग सार्वजनिक वाहनों की अपेक्षा स्वंय के वाहन से चलना ज्यादा पसंद करते हैं और सुरक्षित मानते हैं। यही कारण है कि नगर में आने वाले वाहनों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। एक तरफ वाहनों की संख्या बढ़ रही तो दूसरी तरफ फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा हो गया है। इसके कारण वाहन चालकों को वाहन खड़े करने के लिए कोई मुफीद जगह नहीं दिखती है। कोई मुफीद जगह न होने के वाहन चालक कहीं भी वाहन खड़े कर देते हैं। सड़कों पर खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था चरमराई रहती है और जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर के प्रवेश द्वार के चौराहा देवनगर चौराहा, कोंच चौराहा, चुंगी नम्बर चार, बालाजी मंदिर चौराहा और बाजार के व्यस्तम चौराहा झंडा चौराहा, सब्जी मंडी, पानी की टंकी तिराहा, कांजी हाउस चौराहा समेत 10 चौराहे होने के बाद भी नगर में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

*पुराना बस स्टैंड बन सकता है पार्किंग स्थल*
नगर के मध्य में पुराना बस स्टैंड स्थित है। यहां से पहले प्राइवेट बसों का संचालन होता है था। राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने के बाद प्राइवेट बसों का अंदर आना बंद हो गया है तथा इक्का दुक्का बसें ही रात में खड़ी होती है। पहले यहां फुटकर सब्जी मंडी स्थापित करने की योजना थी किन्तु दुकानदारों के सहयोग न मिलने के कारण यह योजना खटाई में पड़ गयी है। अगर स्थानीय प्रशासन चाहे तो इस स्टैंड का प्रयोग पार्किंग के रूप में किया जा सकता है।
EO ने कही यह बात
नगर पालिका ईओ सुशील कुमार ने बताया कि नगर में कम से कम तीन स्थानों पर पार्किंग बनाने के लिए नगर पालिका प्रयास कर रही है। इसके लिए जगह के स्वामित्व को लेकर कुछ दिक्कत है। उसे शीघ्र निपटा कर कर पार्किंग बनाई जायेगी।







