Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक बहुत ही सनसनीखेज वारदात हुई है यहां के गोमती नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बहन और पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली । गोमती नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तहकीकात करने में जुटी है । अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर युवक ने यह खूनी खेल खेला क्यों तो वही चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद था इसी के चलते यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में स्थित आइसीआइसीआइ बैंक में दिव्या मिश्रा रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात थी । बताया जा रहा है कि आज दोपहर दिव्या मिश्रा के पति मानस बाजपेई ने दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी ।

सरेराह हुई इस हत्याकांड की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दिव्या मिश्रा को उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । अभी पुलिस यह छानबीन कर ही रही थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि मानस बाजपेई ने अपनी अविवाहित बहन की भी गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। लखनऊ में एक साथ हुई तीन हत्या की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
जेसीपी कानून व्यवस्था ने मीडिया से कही यह बात

इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और पूरे मामले की तहकीकात करना शुरू कर दिया है इस संबंध में लखनऊ के जॉइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था बबलू कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । उन्होंने कहा कि इसी दौरान पुलिस को यह सूचना मिली कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपनी बहन की भी गोली मार कर हत्या कर दी और खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। उसने यह घातक कदम क्यों उठाया है इस पूरे मामले की छानबीन के लिए टीमें लगातार जांच में जुटी हुई है । फिलहाल अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
स्टेटस पर लिखा i kill my wife

पुलिस को छानबीन में यह पता चला कि आरोपी मानस ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद इस घटना को व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया जिसमें उसने लिखा i kill my wife । और अब में बहिन को मारने जा रहा हूँ फिर खुद को भी खत्म कर लूंगा।





