Lucknow news toda। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को हरियाणा गोरखपुर आदि जगहों के प्रसिद्ध पहलवान कुश्ती करते हुए दिखाई देंगे और अपने दांव पेंच से एक दूसरे को पटखनी देने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। जी हाँ लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में स्थित सराय प्रेमराज गांव में हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस दंगल में हरियाणा गोरखपुर इलाहाबाद बनारस उन्नाव कानपूर लखनऊ हरदोई आदि जगहों से नामी गिरामी पहलवान पहुचेंगे और सामने वाले को पटखनी देने के लिए जी तोड़ पसीना बहाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के सराय प्रेमराज गांव में पिछले 50 वर्षों से प्रतिवर्ष विशाल दंगल का आयोजन अनवरत जारी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक नगरी काकोरी क्षेत्र के सराय प्रेमराज में आगामी रविवार को विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बंध में आयोजक मंडल में शुमार धीरेंद्र सैनी ने बताया कि पिछले 50 वर्षों से हो रहा यह दंगल इस वर्ष भी भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा इसमे हरियाणा गोरखपुर हरदोई लखनऊ आदि जगहों से प्रसिद्ध पहलवान पधार रहे हैं जो 23 अगस्त को अखाड़े में अपने दांव पेंच का हुनर दिखाते हुए सामने लड़ने वाले पहलवान को पटखनी देने के लिए हर दांव आजमाएंगे। श्री सैनी ने बताया कि इस दंगल में विजेता को 1 हजार से लेकर 5 हजार तक का इनाम और एक शील्ड एवं अन्य पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सराय प्रेमराज में आयोजित होने वाले दंगल में उनके अलावा समस्त ग्रामवासी बढ़चढ़ कर सहयोग करते हैं ताकि अन्य जगहों से आने वाले पहलवानों को कोई दिक्कत न हो।





