रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर के एक गेस्ट हाउस में ब्राह्मण महिला समाज की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।
ब्राह्मण महिला समाज की ओर से चुर्खी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित सावन महोत्सव में समाज की महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी से हुई, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके बाद म्यूजिकल चेयर रेस ने कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों पर महिलाओं और बाल कलाकारों ने तालियां बटोरीं। सावन के पारंपरिक उत्सव को ध्यान में रखते हुए आयोजित विभिन्न गतिविधियों में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। काफी देर तक गेस्ट हाउस का माहौल हंसी-खुशी और उल्लास से सराबोर रहा। महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान गोल्डी को ‘सावन क्वीन’ के सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी महिलाओं और बाल कलाकारों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। डॉ. रंजना दुबे ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं को एक साथ जोड़ने के साथ ही भारतीय संस्कृति, पारंपरिक पर्वों और आपसी स्नेह की भावना को मजबूत कर सकते हैं।

इस मौके पर सोना दुबे, मधु पांडे, प्रेमलता उपाध्याय, दीपा त्रिपाठी, जयंती दुबे, निशा पाठक, कमलेश त्रिपाठी, रंजना शुक्ला, गोल्डी, अनीता दुबे, मीनाक्षी, रजनी, प्रीति, रानी मिश्रा, आभा शर्मा, अनीता, सुमन, रेखा, आंचल, बबली, प्रिया, सिवानी, ऊषा, नीलम, कल्पना, प्रतिमा, पम्मी, रीना, सौनल, रूपम, संध्या, स्वाति, राखी, सोनाली, दीप्ति, अंशु, सौम्या आदि रहीं।
जालौन में सावन के चौथे सोमवार को निकलेगी कांवड़ यात्रा
जालौन। सावन के चौथे सोमवार को चौथी ठढ़ेश्वरी कांवर यात्रा 24 अगस्त को निकाली जायेगी। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है।
तीन वर्ष पूर्व से शुरू हुई ठढ़ेश्वरी कांवर यात्रा के आयोजक महेश ककईया ने बताया कि पिछली वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के चौथे सोमवार को ठढ़ेश्वरी कांवर यात्रा 24 अगस्त दिन सोमवार को सुबह आठ बजे उरई मार्ग पर स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर पैट्रोल पंप से शुरू होगी। कांवर यात्रा मंदिर से देवनगर चौराहे से कोतवाली के सामने से काली माता मंदिर, कांजी हाउस से नगर पालिका के सामने से होते हुए महाकालेश्वर मंदिर चुर्खी बाल पहुंचेगी और जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा।










