
UP News Today। उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को एक व्यक्ति के साथ तीन दिनों तक परिवहन निगम की बसों में किराया नहीं देना पड़ेगा। इसका फैसला आज यूपी में हुई कैबिनेट बैठक में ले लिया गया है। इस बात की जानकारी कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी।
मीडिया से कही यह बात
मीडिया को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन के लिए पूर्व की भांति मुख्यमंत्री के निर्देश पर 27, 28 एवं 29 तारीख को महिलाएं एक व्यक्ति के साथ फ्री 27 तारीख की सुबह 6:00 बजे से 29 तारीख की रात 12:00 तक रियायत जारी रहेगी । उन्होंने कहा कि पिछले साल भी यह हुआ था और इस साल भी इसका निर्णय लिया गया है।
जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105




