2027 में योगी की वापसी के संकेत अखिलेश से मजबूत: अमिताभ ठाकुर का ज्योतिषीय आकलन

Oplus_131072
जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105

UP news today । आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संदर्भ में मुख्यमंत्री पद के दो प्रमुख दावेदारों योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव का एक तुलनात्मक वैदिक ज्योतिषीय आकलन सार्वजनिक किया है।

अगस्त 2026 से जुलाई 2027 तक की अवधि के इस आकलन का निष्कर्ष है कि मुख्यमंत्री पद पर पुनः पहुँचने की ज्योतिषीय संभावना योगी आदित्यनाथ के पक्ष में अखिलेश यादव की तुलना में अधिक मजबूत दिखाई देती है।

अमिताभ ठाकुर ने स्पष्ट किया कि यह आकलन दोनों नेताओं के उन्हें सार्वजनिक रूप से प्राप्त हुए जन्म-विवरणों के आधार पर वैदिक ज्योतिषीय सिद्धांतों के अनुसार किया गया है। इसमें किसी चुनावी सर्वेक्षण, राजनीतिक सूचना, दलगत स्रोत अथवा वर्तमान राजनीतिक समीकरण को आधार नहीं बनाया गया है।

आकलन के अनुसार योगी आदित्यनाथ की कुंडली में 2026–27 के दौरान सत्ता, उच्च पद, प्रशासनिक अधिकार एवं संस्थागत निरंतरता के संकेत अपेक्षाकृत अधिक मजबूत हैं। दूसरी ओर अखिलेश यादव के लिए इसी अवधि में राजनीतिक सक्रियता, संगठनात्मक प्रभाव एवं विपक्ष