
UP News today । उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की गोलियों से भून कर हुई निर्मम हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। अपने एक हैंडल पर पोस्ट करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुन करते हुए जिस प्रकार शामली में लोकप्रिय गायक अंकित ग्वालियर की 18 राउंड गोलियां चलाकर बरे में से हत्या की गई है उसे पूरे क्षेत्र में वह व्याप्त हो गया है
X हैन्डल पर लिखी यह बात

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने x हैंडल पर लिखा कि उप्र की क़ानून-व्यवस्था को शून्य करते हुए जिस प्रकार शामली में लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की 18 राउंड गोलियां चलाकर बेरहमी से हत्या की गई है उससे पूरे क्षेत्र में भय व्याप्त हो गया है। मृतक की दुखी माँ के द्वारा अपने बेटे के शव को गोद में रखकर सड़क पर ही शोकाकुल होने का समाचार हृदयविदारक है। जाट समाज ने हमलावारों की गिरफ़्तारी को लेकर सड़क पर ही अपनी माँग बुलंद की है। उप्र का समस्त जाट समुदाय इसे अपने ऊपर प्रहार मानकर आक्रोशित है।
इस हत्याकांड की जाँच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के दृष्टिकोण से भी किये जाने की माँग उठ रही है।
बेहद निंदनीय!
यह हुई थी घटना

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शामली जनपद बंटी खेड़ा गांव का रहने वाला अंकित बालियान हरियाणवी कलाकार था। बताया जा रहा है कि हाल ही में अंकित ने एक गाना बनाया था जो काफी हिट हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज अंकित सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित जिम में गया था और वहां से वह लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावरों ने उस पर डेढ़ दर्जन से अधिक गोलियां चलाई और वह वही मौत की नींद सो गया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।




