लखनऊ में जमीन के विवाद में  अपहरण के बाद हत्या से हड़कंप, दो संदिग्ध हिरासत में

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को एक बहुत ही सनसनीखेज वारदात मीडिया के प्रकाश में आई है। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से अपहरण किये गए एक व्यक्ति की लाश रविवार को दुबग्गा थाना क्षेत्र से उनकी लाश नहर में मिली। परिजनों का आरोप है कि उनके … Read more

Oplus_131072
जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को एक बहुत ही सनसनीखेज वारदात मीडिया के प्रकाश में आई है। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से अपहरण किये गए एक व्यक्ति की लाश रविवार को दुबग्गा थाना क्षेत्र से उनकी लाश नहर में मिली।

परिजनों का आरोप है कि उनके चालक ने विरोधियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के सम्बंध में पुलिस का कहना है कि हत्या का आरोप मृतक के चालक पर लगा है । पुलिस ने मृतक के चालक समेत एक अन्य को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू कर दी है।

उन्नाव के रहने वाले थे धीरेंद्र

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से बीते कल अपहरण किये गए व्यक्ति की लाश आज दुबग्गा क्षेत्र में मिलने से हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि वह यहाँ पर पीजीआई क्षेत्र में रहते थे। बीते कल धीरेंद्र की पत्नी ममता सिंह ने सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया था कि उनके पति धीरेंद्र को उनके चालक ने विरोधियों से मिलकर अपहरण कर लिया है इस सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी तभी आज पुलिस को यह सूचना मिली कि दुबग्गा क्षेत्र की सराय प्रेमराज गांव के पास स्थित नहर में एक लाश पड़ी है जिसकी शिनाख्त धीरेंद्र के रूप में हुई।

डीसीपी साउथ ने दी ये जानकारी

घटना की जानकारी देते डीसीपी साउथ

इस घटना के संबंध में डीसीपी साउथ मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि 29 अगस्त को धीरेंद्र की पत्नी की ममता सिंह के द्वारा एक तहरीर दी गई थी उनके द्वारा आरोप लगाया गया था कि उनके पति धीरेंद्र प्रताप सिंह के ड्राइवर द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया गया है उनकी सूचना के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया था और इसके खुलासे के लिए 6 टीमों का गठन किया गया था उसी क्रम में जानकारी हुई कि जो इनका ड्राइवर है उसने अपने साथियों के साथ मिलकर धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या कर दी और जिस गाड़ी में हत्या की गई है वह गाड़ी बरामद हो गई है पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है । इसके अलावा ड्राइवर और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक की विवेचना में यह बात सामने है कि उन्नाव में एक जमीन है उसी का विवाद हुआ था और इस तरीके की दुखद घटना हुई है इस घटना में जितने भी लोग शामिल है उन सब के खिलाफ कठोरता कार्रवाई की जाएगी ।