हिन्दू युवा वाहिनी नेता नही अन्य की हुई थी हत्या,धीरेंद्र सिंह ने मीडिया के सामने आकर कही यह बात

Oplus_131072
मीडिया से बात करते हिन्दू युवा वाहिनी नेता

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दुबग्गा क्षेत्र में मिली लाश हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की न होकर एक अन्य धीरेंद्र प्रताप सिंह की थी इस बात का खुलासा स्वयं हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया के सामने आकर कहा।
बता दे आपको अप की राजधानी लखनऊ में रविवार की शाम को एक व्यक्ति की लाश दुबग्गा थाना क्षेत्र से बरामद हुई थी । इसके बाद मीडिया में यह खबर चली कि मृतक हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह है और वह संपत्ति विवाद के चलते उनके चालक में उनकी हत्या कर दी है जब यह घटना की खबर मीडिया में चली इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह स्वयं मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि मीडिया में जल्दबाजी में यह उनके मौत की खबर चलाई है यह सरासर गलत है मीडिया को यह नहीं करना चाहिए कम से कम पुष्टि तो कर ही लेते।