अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर मुठभेड़ के बाद ढेर,,

Oplus_131072
जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105

Ankit Baliyan murder case : यूपी के शामली जनपद में हुई हरियाणवी सिंगर हत्याकांड के मामले में सोमवार की सुबह तड़के पुलिस और एसटीएफ की टीमो को बड़ी कामयाबी हासिल हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंकित बालियान की हत्या में शामिल रहे दो शूटरों मोहित और सुमित को पुलिस की टीमों ने मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया है। पुलिस के अनुसार मारे गए बदमाशों पर 50 – 50 हजार रुपये इनाम घोषित था और उनके कब्जे से दो पिस्टल जिंदा व खोखा कारतूस समेत स्प्लेंडर बाइक बैग व 5 हजार रुपये नगद भी मिले हैं।

जिम से लौटते समय सरेराह की गई थी हत्या

फ़ाइल फोटो अंकित बालियान

बता दें आपको शामली जनपद का रहने वाला अंकित बालियान बीती 26 अगस्त को जिम से वापस लौट रहा था और अभी वह अपनी कर में बैठने वाला था इस दौरान शूटरों ने उसे ताबड़तोड़ गोलियां मार कर मौत की नींद सुला दिया था । इस घटना की बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी । शामली जनपद में सरेराह हरियाणवी सिंगर की हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था तभी से पुलिस की टीम में हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी और आज सुबह तड़के टीमों को कामयाबी हासिल हो गई है। इनमें दो बदमाश मुठभेड़ के बाद मार गिराए गए।

मीडिया सेल ने जारी किया बयान

थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत अंकित बालियान हत्याकांड के 50,000-50,000/- रुपये के ईनामी 02 शार्प शूटर की पुलिस मुठभेड़ में घायल होने पर उपचार के दौरान मृत्यु के संबंध में।
थाना : कोतवाली शामली
जनपद : शामली
घटनास्थल- कैराना रोड़ इंडियन गैस गोदाम के पास
मृतक अभियुक्तगण:- 1.मोहित पुत्र स्व0 महेश निवासी म0नं0 183 बईयापुरखुर्द थाना सदर जनपद सोनीपत (हरियाणा) मूल निवासी ग्राम जटवाड़ा थाना सदर जनपद सोनीपत (हरियाणा) उम्र करीब 22 वर्ष ।
2.सुमित पुत्र धर्मपाल निवासी फ्लैट नं0 1420 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी जी ब्लॉक, केडीआई, कुंडली सोनीपत (हरियाणा) मूल-निवासी ग्राम ककरौही थाना सदर जनपद सोनीपत(हरियाणा) उम्र करीब 24 वर्ष ।
सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 31.08.2026 को शामली पुलिस द्वारा अंकित बालियान हत्याकांड के 50,000-50000/- रूपये के ईनामी 02 शार्प शूटर 1. मोहित उपरोक्त 2. सुमित उपरोक्त थाना कोतवाली शामली, थाना झिंझाना व स्वाट टीम शामली की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गये । घायल अभियुक्तगणों को उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय, शामली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना में स्वॉट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर व प्रदीप गोली लगने से घायल हुए हैं। घटनास्थल से 02 पिस्टल मय 10 जिंदा व 09 खोखा कारतूस 30 बोर, 01 पिस्टल मय 16 जिंदा 06 खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 01 बैग, 01 मोबाइल फोन व 5000 रूपये की नगदी बरामद हुई है। घटना के थाना कोतवाली शामली पर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। हरियाणा में अभियुक्त मोहित उपरोक्त के विरुद्ध करीब 14 अभियोग व अभियुक्त सुमित उपरोक्त के विरुद्ध 01 अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी हुई है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

पुलिस अधीक्षक, शामली