अपराध नियंत्रण के साथ त्वरित न्याय और सोशल पुलिसिंग पर जोर: एसएसपी विकास कुमार

ब्यूरो रिपोर्ट
Jhansi news today – झांसी के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जिले में पुलिसिंग की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जनता के बीच विश्वास कायम करना भी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। विभागीय स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके वेलफेयर के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य वातावरण से पुलिसकर्मी और अधिक प्रभावी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। झांसी जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं तथा मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष प्लान तैयार किया गया है, जिससे किसी भी स्थिति में यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। यक्ष एप और ऑपरेशन कन्विक्शन की समीक्षा करते हुए एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि अपराधियों से संबंधित डाटा यक्ष एप पर फीड करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही सभी अपराधियों का डाटा इसमें दर्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कन्विक्शन को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को उनके किए की सजा दिलाई जा सके। साइबर अपराधों से बचाव और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान और कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन अभियानों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी तथा महिला सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
एसएसपी ने कहा कि अपराधियों पर प्रभावी नकेल कसने के साथ पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना जरूरी है। इसके लिए सोशल पुलिसिंग को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि आमजन पुलिस को अपना सहयोगी समझें और अपराध नियंत्रण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




