
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन विकास खंड के ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग में लंबे समय से प्रतीक्षित नए पंचायत भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद बंध गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई आधिकारिक आख्या के अनुसार, आगामी वित्तीय वर्ष में लक्ष्य प्राप्त होने पर ग्राम पंचायत में नियमानुसार नए पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी समाजसेवी गजेंद्र सिंह सेंगर ने आईजीआरएस पोर्टल पर श्किाायत दर्ज कराकर बताया था कि वर्ष 2009-10 में बनाया गया पंचायत भवन कुछ ही वर्षों में जीर्ण शीर्ण होकर निष्प्रयोज्य हो गया था। वर्तमान में अस्थाई भवन में ग्राम पंचायत के कार्य किए जा रहे हैं। जिससे लोगों को दिक्कत होती है। शिकायत का निस्तारण करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिलाधिकारी को आख्या प्रेषित की है जिसके अनुसार डीपीआरओ ने बताया कि वर्ष 2009-10 में बनाए गए पुराने पंचायत भवन के जीर्ण-शीर्ण होने के चलते तत्कालीन डीएम द्वारा 3.16 लाख रुपये की शासकीय धनराशि के गबन व दुरुपयोग के मामले में पूर्व प्रधान महादेवी और तत्कालीन सचिव मनोज कुमार गौतम के खिलाफ वसूली के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इस मामले की पत्रावली मंडलीय आयुक्त, झांसी के न्यायालय में सुनवाई के लिए प्रेषित की जा चुकी है। प्रशासनिक स्तर पर नए भवन के लिए गाटा संख्या-316 (पानी की टंकी के पास) राजस्व विभाग द्वारा जमीन चिन्हित कर ली गई है। फिलहाल ग्रामीणों को असुविधा से बचाने के लिए गांव में ही अस्थायी पंचायत भवन का संचालन किया जा रहा है, जहां रोस्टर के अनुसार पंचायत सचिव द्वारा शासकीय कार्य और जन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जबकि आगामी वित्तीय वर्ष में लक्ष्य प्राप्त होने पर ग्राम पंचायत में नियमानुसार नए पंचायत भवन का निर्माण करा दिया जाएगा। इससे ग्रामीणों को गांव में नए पंचायत भवन बनने की उम्मीद बढ़ गई है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




