जालौन क्षेत्र में कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आये बुजुर्ग,, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र से एक बहुत ही दुःखद घटना प्रकाश में आई है। यहाँ पर कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आकर वृद्ध बेहोश हो गए परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी सुरेशचंद्र (62) के यहां कमरे के बाहर कूलर रखा था। कूलर की पानी की टंकी में जंग लगने से पानी का रिसाव होता था। पानी फैलने से बचाने के लिए वह टंकी के नीचे एक तसला रखते थे। सुबह तक तसला पानी से भर जाने पर वह नियमित रूप से उसे खाली करने के लिए उठाकर ले जाते थे। शुक्रवार की सुबह जब वह पानी से भरे तसले को उठा रहे थे तभी अचानक से वह कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आ गए और बेहोश होकर गिर गए। आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे और तत्काल उन्हें सीएचसी लेकर पहुचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। पत्नी मुन्नी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। बेटे धर्मेंद्र (30) और नीरज (35) भी पिता की मौत के बाद सदमे में हैं।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105