
PCS transfer in up। उत्तर प्रदेश में शनिवार को वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चलाई गई । आज यूपी में 23 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आज जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें जालौन जिले के अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति रहे प्रेमचंद मौर्या का भी नाम है जो आज प्रतापगढ़ के नए एडीएम बनाए गए हैं उनके स्थान पर राजस्व परिषद से सम्बद्ध रही शिवानी सिंह को भेजा गया है। इसके अलावा जिन वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए उनमें चंद्रेश कुमार को देवरिया का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है ज्ञानेंद्र विक्रम को अपर जिलाधिकारी न्यायिक संत कबीर नगर बनाया गया है। लवी त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर बनाया गया है पुष्पेंद्र पटेल को अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है अर्पित गुप्ता को प्रतीक्षारत से हटाकर कुल सचिव बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बनाया गया है। इसके अलावा जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं देखिए पूरी लिस्ट






