पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में नवरात्र के चौथे दिन नगर के माता के मंदिरों व दुर्गा पंडालों में मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गयी।
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन की मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना नगर में बनाए गए 63 पंडालों व नगर के प्राचीन व प्रमुख छोटी माता, बड़ी माता, छठी माता, संतोषी माता, कामांक्षा देवी मंदिर पर की गई। नारोभास्कर में अनिल याज्ञिक के घर में पूजा अर्चना की गई। सूर्योदय से पूर्व मां की मंगला आरती के साथ मंदिरों के पट खुल गये और भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह सुबह पंडालों और मंदिरों से आती शंख, झालर, घंटा व देवी गीतों की ध्वनि से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित अरविंद बाजपेई ने बताया कि मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, इसलिए इनको अष्टभुजा देवी भी कहते हैं। ये अपनी आठ भुजाओं में चक्र, गदा, धनुष, बाण, अमृत कलश, कमल और कमंडल धारण करती हैं। मां कूष्मांडा का वाहन सिंह है, जो साहस और निर्भय का प्रतीक है। मां कूष्मांडा के नाम का अर्थ कुम्हड़ा है, इसे संस्कृत में कूष्मांडा कहते है। इनमें सृजन की शक्ति है।





