जालौन में आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में खंदक में जा गिरा ई रिक्शा,, खेतों में पलटा डम्पर,,

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । उरई-जालौन मार्ग पर आवारा जानवर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हैं। भिटारा के समीप पहले दो वाहनों की टक्कर में अनियंत्रित डंपर खेतों में जाकर पलट गया। वहीं, आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर चालक समेत सड़क किनारे खंदक में जा गिरा।
जालौन से ई-रिक्शा चालक पप्पू अपना ई रिक्शा लेकर भिटारा की ओर जा रहा था। जब वह भिटारा के पास पहुंचा तभी अचानक से सड़क पर आए आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में वह ई रिक्शा पर नियंत्रण नहीं रख सका और ई रिक्शा समेत वह सड़क किनारे खंदक में गिर गया। हालांकि चालक हादसे में बाल बाल बच गया। राहगीरों की मदद से ई रिक्शा को बाहर निकाला गया। इससे पहले फिरोजाबाद निवासी विवेक शर्मा डंपर में उरई से बालू लेकर इटावा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही गाड़ी के सामने अचानक आवारा जानवर आने से उसने ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रहे चालक ने डंपर को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन वह टक्कर मारता हुआ सड़क से उतरकर खेतों में जाकर पलट गया। हालांकि डंपर चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल बाल बच गया। वहीं, दूसरी गाड़ी का चालक अपना वाहन लेकर चला गया।