पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के बंगरा-जालौन मार्ग पर सुढ़ार के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक व उसका साथी बाल बाल बच गए।
बुधवार की दोपहर एक नई कार बंगरा की ओर से जालौन की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार कार जब ग्राम सुढ़ार के पास पहुंची। तभी चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से कार सवार युवकों को बाहर निकाला गया। हालांकि हादसे में कार सवार दोनों युवक बाल बाल बच गए। बाद में क्रेन को मंगवाया गया और क्रेन की मदद से कार को खाई से बाहर निकलवाया गया।





