पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट
Orai / Jalaun news today । जालौन जनपद के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय ग्राम गढ़र मड़ौरा की कक्षा 7 की मेधावी छात्रा पल्लवी पुत्री सुमित कुमार को एक दिन के लिए सांकेतिक पुलिस अधीक्षक, जालौन बनाया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में एसपी द्वारा स्वयं छात्रा को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
छात्रा ने जनसुनवाई एवं त्वरित न्याय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियादियों की जनसुनवाई की। जिसमें फरियादियों की समस्या को गंभीरता से सुना और तत्काल संबंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कार्यालयों की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षणरू मिशन शक्ति केंद्र, साइबर क्राइम सेल, महिला सम्मान प्रकोष्ठ का गहन निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर को चेक किया एवं पीड़िताओं से वार्ता का तरीका सीखा। इस अवसर पर सांकेतिक एसपी बनी छात्रा ने भावुक होते हुए कहा आज मुझे एहसास हुआ कि पुलिस की नौकरी कितनी जिम्मेदारी भरी है। मिशन शक्ति ने हम जैसी गांव की लड़कियों को सपने देखने की हिम्मत दी है। मैं भी पढ़-लिखकर वकील बनना चाहती हूं। पुलिस अधीक्षक सुरेशचंद्र रावत ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ एक दिन का पद देना नहीं, बल्कि बेटियों के अंदर की छिपी नेतृत्व क्षमता को बाहर लाना है। जब एक बेटी वर्दी पहनती है तो हजारों बेटियां प्रेरित होती हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी कार्यालय सदानन्द सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।





