रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में कच्चे मकान की दीवार गिरने पर उससे निकली मिट्टी से गृहस्वामी ने आमरास्ते पर चबूतरा बना लिया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। चबूतरा हटाने की बात कहने पर अतिक्रमणकारी झगड़े पर आमादा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम हरकौती निवासी राममिलन, इंद्रजीत, जगजोत, हिम्मत सिंह आदि ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पड़ोसी की पिछले दिनों हुई बारिश में उनके घर की दीवार गिर गई थी। दीवार गिरने पर कुछ दिनों तक मिट्टी वहीं पड़ी रही। अब उन्होंने दीवार की मिट्टी से घर के बाहर आम रास्ते पर चबूतरा बना लिया है। आम रास्ते पर चबूतरा बनाए जाने से अब ग्रामीणों को निकलने में दिक्कत हो रही है। खासतौर पर जब कोई वाहन, ट्रैक्टर या कृषि उपकरण निकालना पड़ता है, तो परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों को हो रही परेशानी को देखते हुए जब पड़ोसी को चबूतरा हटाने के लिए कहा तो वह धमकी देकर लड़ाई, झगड़े पर आमादा हो गया। पीड़ित ग्रामीणों ने आवागमन में हो रही दिक्कतों को देखते हुए एसडीएम से आम रास्ते पर बनाए गए चबूतरे को हटवाने की मांग की है।
बाइक से फिसलकर घायल हुआ सवार,
जालौन। बाइक से फिसलकर बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल बाइक चालक को सीएचसी पहुुंचाया।
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा निवासी अनिल कुमार माता रमनगढ वाली के दर्शन करने के लिए शनिवार की सुबह माता के दरबार गए थे। दोपहर में वहां से वापस लौटते हुए जब वह बाइक लेकर छहपुला के पास पहुंचे तभी अचानक से उनकी बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने पर वह बाइक पर संतुलन नहीं बना सके और बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। माके से निकल रहे राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।





