शिवा शर्मा हत्याकांड : पुलिस को खोजे नही मिली श्रद्धा दुबे,,मीडिया पर दे रही बेकसूर होने की दुहाई

पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

Lucknow news today । जिस हत्यारोपी श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस हत्या होने के 9 दिन बाद भी नहीं खोज पाई उसे आज न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के कैमरे पर इंटरव्यू देते हुए देखा गया है जिसमें वह खुद को निर्दोष बता रही है। ताज्जुब वाली बात तो यह है की शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार करने के लिए लगातार लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस यह दावे कर रही है कि उसे लगातार टीमें तलाश कर रही है मगर इसके बाद भी उन टीमों को यह शातिर महिला मिल नहीं रही है । आज जब उसका वीडियो ANI चैनल पर वायरल हुआ तब लखनऊ पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगना भी शुरू हो गए हैं हालांकि पुलिस ने आज उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार से बढ़ाकर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया है।
उल्लेखनीय है कि लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में बीते 9 दिन पूर्व शिवा शर्मा नाम के व्यापारी की अपार्टमेंट की छत से संदिग्ध हालात में गिरकर मौत हो गई थी । इस घटना के बाद मृतक शिवा शर्मा की मां ने श्रद्धा दुबे समय तीन लोगों पर उनके बेटे की हत्या का करके नीचे फेंकने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था । पुलिस ने जब तक श्रद्धा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया तब तक वह मौके से भाग निकली थी इस चर्चित घटना को हुए और जब पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई तब उसकी गिरफ्तारी पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था ताज्जुब वाली बात तो यह है कि जिस श्रद्धा दुबे को लखनऊ की हाईटेक पुलिस नहीं पकड़ पाई युवा देश छोड़कर नेपाल भी पहुंच चुकी थी जब इसका सीसीटीवी वायरल हुआ तब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी करने के लिए टीमों को अलर्ट किया मगर आज तक वह पुलिस को चकमा दे रही है और पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है जबकि इस श्रद्धा दुबे को आज न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के रिपोर्ट रनिंग खोज लिया जिस पर उसने बड़े ही बुक अंदाज में अपनी बात रखते हुए खुद को निर्दोष बताया। उसका ANI पर बात करने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब लखनऊ पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगना शुरू हो गए हैं।

ANI से बोली श्रद्धा दुबे

ए एन ए से बात करते हुए शिव शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे ने कहा कि किसी के कह देने से कि हमने हत्या की है हमने हत्या नहीं की है वह एक सुसाइड था हमने अपनी आंखों से देखा है कि उसने मेरी ही बिल्डिंग के चौथी तले से छलांग लगाई है मेरी बिल्डिंग की सीसीटीवी कैमरे निकले जाए उसने कहा कि नेपाल के कैमरे निकल गए तो मेरी बिल्डिंग के कैमरे क्यों नहीं निकाले जा रहे हैं फिलहाल श्रद्धा दुबे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

डीसीपी सेंट्रल ने मीडिया से कही यह बात

इस संबंध में लखनऊ के डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा की टीमें लगातार तलाश कर रही है हमने इनाम राशि बढ़ा दी है जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा उनके जितने भी संभावित ठिकाने हैं उन पर हमारी टीमें लगातार दबिश दे रहे हैं जल्द ही से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हटाये गए इंस्पेक्टर

व्यापारी शिवा शर्मा की हत्याकांड मामले की गाज इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह पर गिरी है लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है।