जालौन के इस स्कूल में हुआ डांडिया महोत्सव,, बच्चों ने बांधा शमा

पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के स्थानीय एमएल कॉन्वेंट स्कूल में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक लाइटों और भव्य पंडाल से सजाया गया था। जिसमें बच्चों ने डांडिया खेलकर शमां बांधा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गाजी की आरती के साथ हुआ। आरती में विद्यालय के छात्र-छात्राओं श्यामली, शिवांगी, शुभम, प्रतीक, अंश, अभय और कशिश ने सहभागिता की। इस दौरान नौ देवियों के स्वरूप में सजी छात्राएं मंच पर विराजमान रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कक्षा पांच की छात्रा आकांक्षा का ‘मां काली तांडव नृत्य’ आकर्षक रहा। आकांक्षा ने अपने नृत्य कौशल और भाव-भंगिमाओं से मां काली के रौद्र रूप को जीवंत कर दिया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और पंडाल तालियों से गूंज उठा। वहीं, डांडिया महोत्सव में शिवांश, मान्या, आराध्या, अंशिका, जानवी, वंशिका और मिष्टी ने पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों के गरबा पर दर्शक भी झूम उठे। कार्यक्रम में डायरेक्टर गौरव गुप्ता ने कहा कि नवरात्र जहां नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है तो उसके बाद आने वाला दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रॉक्टर सैय्यद सर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।