पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में बेचने के लिए शराब के क्वार्टर लेकर जा रहे एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली में तैनात एसआई राजेश वशिष्ठ को सूचना मिली कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे अंडरपास के पास एक संदिग्ध व्यक्ति कोई नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर धनौरा निवासी मानसिंह को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 20 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ में उसने बताया कि वह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दीवार बनाने को लेकर हुआ विवाद,, कोतवाली पहुंचा मामला
जालौन। दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद का मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
केातवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी चंद्रपाल व मानसिंह के बीच सांेमवार की सुबह दीवार बनाने को लेकर विवाद हो रहा था। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद बाद में हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया। गावं के लोगों के समझाने के बाद भी दोनों पक्षों के न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आई जहां उनके खिलाफ शाांतिभंग की कार्रवाई की गई।




