जालौन क्षेत्र में हारजीत की बाजी लगा रहे 4 जुआड़ी अरेस्ट,,इतनी नगदी बरामद

Oplus_131072

पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalsun news today । जालौन क्षेत्र में दशहरा की रात पुलिस ने छापामारी कर हारजीत की बाजी लगा रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मौका पाकर दो लोग भाग गए। पकड़े गए आरोपियों से 60,360 रूपये बरामद हुए हैं। पुलिस पकडे गये आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी हमराही जितेन्द्र सारस्वत, रवि कुमार की टीम ने मुहल्ला कछोरन में अम्बेडकर इंटर कॉलेज के पास आम रास्ते पर जुआ खेल रहे फड़ पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोग मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने छापामारी करके इन्द्रजीत निवासी बरसेसी थाना कोंच, जसवन्त उर्फ गब्बर निवासी जगनेवा, आदर्श उर्फ रामजी निवासी सिकरीराजा और धीरेंद्र प्रताप निवासी कुसमरा को पकड़ लिया। पुलिस की छापामारी के दौरान मौका पाकर पिंटू और सूरज निवासी जालौन भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, माल फड़ के 58 हजार रुपये और जामा तलाशी के 2,360 रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।