पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में सात मील के पास बेकाबू डंपर ने टमाटर लदी पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जबकि डंपर चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला। गनीमत रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया।
उरई मार्ग पर बुधवार की दोपहर एक पिकअप गाड़ी टमाटर लादकर जालौन से उरई की ओर जा रही थी। जब पिकअप सात मील के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के चालक ने बेकाबू होकर पिकअप में टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से पिकअप चालक संतुलन नहीं रख सका और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। जबकि डंपर चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला। गनीमत रही कि जालौन निवासी पिकअप चालक गुड्डू हादसे में बाल बाल बच गया।





