जालौन में रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,, जांच में जुटी पुलिस

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में बीमारी से तंग आकर रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट ने रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी लाखन सिंह राठौर (73) करीब 14 वर्ष पूर्व झांसी के मऊरानीपुर में चीफ फार्मासिस्ट पद से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद से वह अपने घर पर ही रह रहे थे। पिछले कुछ समय से वह बीमारियों से जूझ रहे थे। बुधवार की रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। गुरूवार सुबह करीब पांच बजे जब परिजन जागे तो वह अपने कमरे में नहीं थे। कुछ देर इंतजार के करने के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्हें तलाश करते हुए परिजनों को घर के बगल में स्थित बाड़े की बीम पर रस्सी के सहारे उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। शव को देखकर घर में कोहराम मच गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई सफीक अहमद ने परिजनों से जानकारी ली और शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।