रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात बाइक चोर चोरी कर ले गया। बाइक चोरी की घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पीड़ित वाहन स्वामी ने पुलिस को बाइक चोरी की सूचना दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीवाल निवासी अवध कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब एक बजे उनकी बाइक को अज्ञात बाइक चोर चोरी करके ले गया। जब मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो एक व्यक्ति उनकी बाइक ले जाते हुए दिखा। पीड़ित वाहन स्वामी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज देकर उसकी बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई है।
घर से बाहर जाने की बात कह लापता हुई किशोरी,तलाश शुरू
जालौन। घर से बाहर जाने की बात कहकर निकली किशोरी दो दिन से लापता है। पीड़िता के पिता की तहरीर तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी बीती 20 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे घर में थी। उसने घर में बताया कि वह गांव में कुछ सामान खरीदने के लिए जा रही है और कुछ देर में वापस आ जाएगी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। कई जगह तलाशने सहेलियों और नाते रिश्तेदारों के यहां पूछने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। पिता ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उदसकी तलाश शुरू कर दी है।






