रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । एमएलसी चुनाव में पंजीकृत 1273 वोटरों में से 58 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
एमएलसी चुनाव के लिए नगर में 1273 वोटर पंजीकृत थे। जिनके मतदान के लिए नगर में तीन बूथ बनाए गए। जिनमें दो बूथ तहसील परिसर में और एक बूथ ब्लॉक परिसर में बनाया गया। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के लिए पंजीकृत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से जारी मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में वोटर पहुंचे। लेकिन दोपहर बाद मतदान के लिए आने वाले लोगों की संख्या में कमी आती गई। मतदान समाप्ति तक लगभग 58 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। एसडीएम राकेश सोनी, सीओ अजय बाजपेई, कोतवाल हरिशंकर चंद लगातार बूथों के बाहर गश्त करते नजर आए।






