प्रतापगढ़ पहुंचीं कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ स्वागत को उमड़े समर्थक

रामपुर खास में उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब, मोटरसाइकिल रैलियों, बुलडोजरों से पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर हुआ अभिनंदन

UP Congress president news : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ एवं विधानसभा क्षेत्र रामपुर खास में प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। लखनऊ से प्रतापगढ़ तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह मोटरसाइकिल रैलियों, कार जुलूसों, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के माध्यम से उनका अभिनंदन किया गया। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों में भारी उत्साह दिखा। इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी को लेकर भी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह जुनून देखने को मिला।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के सुबह नौ बजे लखनऊ से रवाना होने के साथ ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। कई जगहों पर स्वागत मंच बनाए गए, वहीं कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। लगभग 160 किलोमीटर की यात्रा में भव्य स्वागत देखने को मिला।

रामपुर खास में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में आराधना मिश्रा ‘मोना’ और उनके परिवार के लंबे समय से चले आ रहे जमीनी जुड़ाव को प्रदर्शित किया।

स्वागत से अभिभूत कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष ने लालगंज के ऐतिहासिक इंद्रा चौक पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कहा कि “प्रतापगढ़ और विशेष रूप से रामपुर खास के साथ मेरा राजनीतिक नहीं, बल्कि आत्मीय संबंध है। मेरे परिवार ने इस क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। मैं अपनी अंतिम सांस तक इस क्षेत्र के विकास और जनता के सम्मान के लिए आजीवन समर्पित रहूंगी। ये जमीन हमारे खून पसीने से सिंचित है और हमेशा हमारा खून पसीना जनता के लिए समर्पित है उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में बनने जा रही है हम सब मिलकर नफरत को मिटा देंगे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि 1980 में इंद्रा गाँधी जी ने मुझे इसी लालगंज के चौक पर जनसभा कर समर्थन दिया था और जनता की सेवा का विश्वास लिया था जिस व्रत को हमारा पूरा परिवार आज भी निभा रहा है कांग्रेस पार्टी की नेता सोनियाँ गाँधी राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ने आराधना कों प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया बल्कि रामपुर खास के लोगों के कांग्रेस के प्रति समर्पण को सम्मान देने का काम किया है

लखनऊ से प्रतापगढ़ तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपनी नेता के प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त की। रामपुर खास में विशेष उत्साह देखने को मिला।

लालगंज में आयोजित विशाल जनसभा के उपरान्त सायं तक चलने वाले कार्यक्रमों के आयेाजनों का सिलसिला थमा। प्रदेशाध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के प्रथम आगमन के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं की भारी उपस्थिति विशेष उल्लखनीय रही।

चुरुवा हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन, स्थानीय नेताओं ने किया स्वागत

लखनऊ से प्रतापगढ़ जाते समय आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने चुरुवा स्थित पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी, रायबरेली जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अंजलि पासी, रायबरेली नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इल्यास, आर.के. सिंह, आयुष द्विवेदी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अखिलेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बछरावां, हरचंदपुर और टांडा में हुआ जबर्दस्त स्वागत।

ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी, दिनेश कुमार चौधरी, साहब शरण पासी, रमेश शुक्ला और उमेश सिंह ‘बबलू’ सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया।
पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह, राहुल वाजपेयी, ब्लॉक अध्यक्ष छोटेलाल पासी, धनंजय सिंह, विनोद कुमार अवस्थी, मोहम्मद यूनुस और मोहम्मद सलीम सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।
मनोज तिवारी, सुशील तिवारी, आचार्य नरेंद्र चैधरी, मनोज श्रीवास्तव और आशीष मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

रायबरेली शहर के विभिन्न चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने जगह 2 स्वागत किया

त्रिपुला चौराहे पर अमावा ब्लॉक अध्यक्ष अशरफ खान, राजेंद्र चौधरी, अतुल कुमार शर्मा, चंद्रभान सिंह, दिलीप कुमार चैधरी, सूर्य प्रताप सिंह, बल्लभ राजेंद्र और सुरेश कुमार सहित कई नेताओं ने स्वागत किया।

रायबरेली के सारस चैराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। यहां धीरज श्रीवास्तव, अतुल सिंह, पंकज तिवारी, मोहम्मद इस्लाम चैधरी, सूर्यकुमार वाजपेयी, सुधांशु शुक्ला और अवधेश सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

मामा चैराहे पर शत्रुघ्न सोनकर, बीके दादा, पुष्पा यादव, सभासद संजय सोनकर, रामू चैरसिया, शैलजा सिंह, कमलेश यादव और पूजा यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

भदोखर, गणेशगंज और सलोन में भी हुआ अभिनंदन

रायबरेली के भदोखर क्षेत्र में रामबाग श्रीवास्तव, राम सिंह, कामतानाथ सिंह, अमित, हरिशंकर, शिवेंद्र प्रताप, घनश्याम शुक्ला, ललन द्विवेदी और उमेतुल निशा सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

राज बहादुर पासी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकालकर उनकी अगवानी की गई। रैली सालोन बाजार पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

गणेशगंज बाजार में शैलेंद्र प्रधान, शब्बीर अहमद, राम सिंह यादव, मनोज तिवारी, सुरेंद्र मौर्य, शत्रुघ्न सोनकर, विमलेश मिश्रा, बीके शुक्ला और लवकुश सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

सलोन के नूरुद्दीन चैराहे पर राजू पंडित की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

नूरुद्दीन टोल प्लाजा पर हजारों समर्थकों ने किया स्वागत

नूरुद्दीन टोल प्लाजा पर आयोजकों के अनुसार लगभग तीन हजार कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ का स्वागत किया। इस दौरान नीरज तिवारी, आनंद पांडेय, महेंद्र शुक्ला, सूर्य प्रकाश, डॉ. मुरलीधर, रेखा सिंह, इश्तियाक अहमद, शिवकरण वर्मा, सुरेश वर्मा, राहुल, दयाशंकर, आर.पी. वर्मा, अभि सिंह और राजू सिंह सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर जौनपुर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। इनमें घनश्याम मिश्र, अतुल यादव, चंद्रशेखर शुक्ला, निशु केसरी, अवधेश यादव, चंद्रेश पांडेय, राजेंद्र कुमार और सत्यदेव सहित अन्य लोग शामिल रहे। जौनपुर से आई महिला नेताओं सुनीता पटेल, किरण और अर्चना सहित अन्य महिलाओं ने भी स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया।