जालौन में ई रिक्शा बचाने को लेकर पलटा ऑटो,,तीन घायल,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में रविवार की सुबह बंगरा मार्ग पर छह पुला के पास सामने से आ रहे ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में आटो पलट गया ।आटो पलटने के कारण उसमे सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।
उरई से खाना बनाने वाली लेबर को लेकर बंगरा के पास सिरसा में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में खाना बनाने जा रहा था। बंगरा रोड पर कस्बा जालौन में रिच गैलेक्सी होटल के पास सामने से आए ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक असलम 35 वर्ष पुत्र चुन्ना निवासी बघौरा, सवारी आनंद वर्मा 16 वर्ष पुत्र कल्लू निवासी बघौरा उरई तथा रवि 16 वर्ष पुत्र रामसजीवन निवासी उदनपुरा थाना कदौरा।घायल हो गए।सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन लाया गया, जहाँ से गंभीर रूप से घायल आनंद वर्मा को मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी ।घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये थे तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।