जालौन क्षेत्र में दर्दनाक हादसा : हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत,,यह कर रहा था काम,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेरपुरा में रविवार सुबह नमामि गंगे योजना के तहत बन रही पानी की टंकी के निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 28 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई।
औरैया जिले के मालासी गांव निवासी रामप्रकाश का पुत्र अजय कुमार 28 वर्ष शेरपुरा में पानी की टंकी निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। रविवार सुबह करीब 9 बजे वह चार अन्य मजदूरों के साथ लोहे का सरिया काट रहा था। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया और अजय गंभीर रूप से झुलस गया।साथी मजदूर तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मलकपुरा छिरिया सलेमपुर चौकी प्रभारी आलोक पाल मौके पर पहुंच गये और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हाईटेंशन लाइन के नीचे बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के कार्य कराया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं मृतक के परिवार में मातम पसरा है।