जालौन में हुआ क्षत्रिय महासभा का दशहरा मिलन समारोह का भव्य आयोजन,, वक्ताओं ने कही यह बात

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन नगर के काजल गार्डन गेस्ट हाउस में रविवार को क्षत्रिय महासभा भारत के तत्वावधान में मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षत्रिय महासंघ भारत के प्रांतीय अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह की मौजूदगी में यूजीसी बिल और क्षत्रिय समाज की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, युवाओं की शिक्षा और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि शेर बहादुर सिंह ने समाजहित से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होना जरूरी है। युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और सामाजिक हितों से जुड़े विषयों पर संगठित होकर अपनी बात रखने की आवश्यकता है।

यूजीसी बिल पर चर्चा के दौरान वक्ताओं ने इसके विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार और संगठनात्मक मजबूती समाज के विकास के प्रमुख आधार हैं। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

आयोजकों ने एकजुटता का किया आह्वान

समारोह में क्षत्रिय महासंघ भारत के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया और राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष वीरू सिंह सेंगर सहित विभिन्न पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। धर्मेंद्र चौहान, सत्यवीर सिंह, नीतीश सिंह और जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। आयोजकों ने समाज के लोगों से एकजुटता बनाए रखने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह कछवाह और अंशुमान सिंह सेंगर ने किया। समारोह में क्षत्रिय महासंघ भारत और करणी सेना के पदाधिकारियों ने सामाजिक सहयोग, शिक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे।