लखनऊ में ताबड़तोड़ गोलियां चला तीन की हत्या से हड़कंप,, आरोपी अरेस्ट,,

Oplus_131072

Lucknow news today। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कार खड़ी करने को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। इस घटना में एक दबंग टाइप की व्यक्ति ने पिस्तौल से गोली चला दी जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सआदतगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद कर ली है।

कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्राह्मण टोला के रहने वाले शिवाजी तिवारी और शिवेंद्र तिवारी की वहीँ के रहने वाले ऋषभ शुक्ला से कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते यह विवाद हाथापाई में बदल गया और इसके बाद ऋषभ शुक्ला ने अवैध पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी जो शिवाजी तिवारी और शिवेंद्र तिवारी एवं उनके बेटे सुयश को लगी। बताया जा रहा है कि इस घटना में शिवाजी तिवारी और शिवेंद्र तिवारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि सुयश तिवारी को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कमिश्नर ने मीडिया से कही यह बात

लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद मौके पर पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया । इस संबंध में पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की कार खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें ऋषभ शुक्ला नाम के व्यक्ति ने गोली चला दी जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद कर ली गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ऋषभ शुक्ला मर्चेंट नेवी में बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।