Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक बहुत दुःखद घटना प्रकाश में आयी है। यहाँ के बीकेटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
यह हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार बीकेटी थाना क्षेत्र में आज एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया। बताया जा रहा है कि यह घटना इतनी जल्दी हुई कि बाइक सवार को सम्भलने का मौका ही नहीं मिला और वह ट्रक के नीचे दब गया। इस घटना के बाद राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को निकाला लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त लालपुर निवासी ननहुउ के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।






